क्राइमछत्तीसगढ़टेक न्यूजसभीसरगुजा संभाग

दूसरे के नाम पर धान बेचने का आरोपी थाना परिसर से फरार, कांग्रेसियों ने दिया थाना घेराव का अल्टीमेटम…..


राजपुर — शंकरगढ़ थाना क्षेत्र एक बार फिर विवादों में है। क्षेत्र में लगातार सामने आ रहे मामलों के बीच अब अनधिकृत रूप से धान बेचने के एक गंभीर मामले ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार शंकरगढ़ क्षेत्र निवासी आरोपी कृष्णा जायसवाल द्वारा दूसरे किसान के नाम पर अपना धान खपाने का अवैध प्रयास किया गया था। इस मामले को राजस्व विभाग ने पकड़ते हुए दिनांक 07 जनवरी 2026 को आरोपी को थाना प्रभारी शंकरगढ़ के सुपुर्द किया था। मामले में चौंकाने वाली बात यह है कि आरोपी अगले ही दिन सायं थाना परिसर (बाउंड्री के अंदर से) फरार हो गया। घटना के कई दिन बीत जाने के बावजूद आरोपी की गिरफ्तारी न हो पाने से आम जनता एवं किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है इस

!!ज्ञापन!!

प्रकरण को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शंकरगढ़ के अध्यक्ष विजय पैकरा ने कड़ा रुख अपनाते हुए प्रशासन को चेतावनी दी है। कांग्रेस कमेटी ने स्पष्ट मांग की है कि दिनांक 29 जनवरी 2026 तक आरोपी कृष्णा जायसवाल की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए। यदि निर्धारित तिथि तक गिरफ्तारी नहीं होती है, तो दिनांक 30 जनवरी 2026 (शुक्रवार) को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शंकरगढ़ द्वारा थाना शंकरगढ़ का घेराव किया जाएगा, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन की होगी ज्ञापन सौंपने के दौरान विवेक सिंहदेव सत्यनारायण अग्रवाल उमत रसूल राजीव तिर्की पुरुषोत्तम अग्रवाल राम सुंदर सिंह सुधीर मराबी उपस्थिति थे!



वहीं शंकरगढ़ थाना प्रभारी जितेंद्र जायसवाल ने बताया कि मामले में अपराध दर्ज होने के बाद से आरोपी कृष्णा जायसवाल की पतासाजी की जा रही है साथ ही उक्त मामले में एक दूसरे आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेजा जा चुका हैं !

Related Articles

Back to top button