अग्रसेन भवन में आयोजित हुई सावन महोत्सव,सामरी विधायक बनी….. विजेता !
राजपुर – स्थानीय अग्रसेन भवन राजपुर में सावन महोत्सव 2025 का आयोजन ऑर्गनाइजर प्रियंका यादव व टीम द्वारा किया जिसमें राजपुर सहित कुसमी की महिलाओं ने महोत्सव में सिंगिंग, डांसिंग,एवं

रैम्पवॉक सहित अन्य कला मनोरंजन में भाग लेते हुए हिंदी भोजपुरी पारंपरिक गीतों के धुन पर झूमे उठे वहीं सावन महोत्सव कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि सामरी विधायक उधेश्वरी पैंकरा अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष हीरामणि निकुंज विशिष्ट अतिथि पूर्व जिला

पंचायत सदस्य शशिकला भगत नगर पंचायत अध्यक्ष धरम सिंह नगर पंचायत उपाध्यक्ष संजय सिंह भाजपा मण्डल अध्यक्ष जगवंसी यादव एवं पार्षदगण ने करते हुए मां सरस्वती की छाया चित्र पर दीप प्रज्वलित करके किया वहीं सावन महोत्सव के मिसेज सावन सुंदरी का खिताब मानवी पाण्डे मिसेज ब्यूटी मनीषा शर्मा मिस सावन सुंदरी अंकिता यादव निवासी कुसमी रहीं वहीं सावन रनरअप प्रथम आरती वर्मा (निवासी कुसमी) द्वितीय रनरअप नीलू कश्यप तृतीय रनरअप
राधा सोनी चतुर्थ रनरअप मनीषा कश्यप बनी महोत्सव के दौरान कुर्सी दौड़ में सामरी विधायक उद्देश्वरी पैकरा विजेता बनी वहीं कार्यकम को संबोधित करते हुए सामरी विधायक ने कहा कि पहली बार राजपुर के सावन महोत्सव में शामिल होने का अवसर प्राप्त हुआ हैं और आगे भी इस तरह का आयोजन में शामिल होने का मौका मिलेगा तो जरूर

शामिल होऊंगी वही कार्यक्रम को जिला पंचायत अध्यक्ष हीरामणि निकुंज नगर पंचायत अध्यक्ष धरम सिंह उपाध्यक्ष संजय सिंह ने भी संबोधित किया कार्यक्रम को सफल बनाने में ऑर्गनाइजर प्रियंका यादव के टीम का हिस्सा अमृता सोनी नीलम सोनी शोभा यादव नेहा चौबे स्नेहलता सोनी स्वेता केशरी रहीं !



