छत्तीसगढ़सभीसरगुजा संभाग

शिकायतकर्ता ने शपथ पत्र देकर कहा कि मेरे नाम से एसडीएम कुसमी के विरुद्ध की गई हैं फर्जी शिकायत !

विशवास गुप्ता

राजपुर. कुसमी एसडीएम करुण डहरिया एवं कुसमी निवासी कुंदन गुप्ता और संजय गुप्ता पर लकड़ी ट्रक छोड़ने के एवज में 6 लाख 30 हज़ार रुपए की अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो रायपुर, पुलिस महानिदेशक रायपुर व पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज अंबिकापुर को ज्ञापन सौंपकर एसडीएम और उनके सहयोगियों पर कार्रवाई की मांग का फर्जी ज्ञापन पत्र शिकायतकर्ता कृष्णा गुप्ता के नाम से प्रेषित किया गया था

फर्जी शिकायत की जानकारी लगते ही कृष्णा गुप्ता ने शपथ पत्र देकर अवगत कराया हैं कि में वाहन क्रमांक OD14H5369 का पंजीकृत स्वामी हूं। उक्त वाहन का प्रयोग निवासी डालटेनगंज के कहने पर जलाऊ लकड़ी लाने के लिये उक्त वाहन तहसील सामरी जिला बलरामपुर- रामानुजगंज गई थी। किन्तु जलाऊ लकडी विक्रेता के पास वृक्ष कटाई की वैध अनुमति नहीं होने के कारण 1,00,000.00 (एक लाख) का अर्थदण्ड अधिरोपित किया गया था अधिरोपित अर्थदण्ड की राशि जमा करने के बाद उक्त वाहन को विमुक्त किया गया अधिरोपित अर्थदण्ड की राशि जमा करने के लिये मेरे पास नगद राशि उपलब्ध नहीं थी तब मैंने कुसमी के स्थानीय परिचितों के सहयोग से 1,40,000.00 (एक लाख चालीस हजार) रुपये आर.के. फ्यूल्स कुसमी से प्राप्त किया। तत्पश्चात् उक्त राशि को मैने अपने और अपने परिचित के फोन पे/ इन्टरनेट बैंकिंग से वापस किया गया हैं उक्त राशि मैंने जलाऊ लकड़ी विक्रेता आरिफ अंसारी पिता रफिक अंसारी को अर्थदण्ड हेतु प्रदान किया था किंतु मुझे आज ही कुसमी के परिचितों से जानकारी प्राप्त हुई कि उक्त विषय पर मेरे नाम से झुठा और निराधार शिकायत पुलिस विभाग के अधिकारियों एवं अन्य कार्यालयों में किया गया हैं ऐसे शिकायतों को नस्तीबद्ध किया जावे !

शासन एवं जिला प्रशासन के निर्देशों के अनुरूप भू अभिलेखों में कूटरचना व छेड़छाड़ करने वालों के विरुद्ध इसी प्रकार कड़ी कार्यवाही जारी रहेगी। पूर्व में भी मेरे विरुद्ध कई झूठी शिकायतें की जाती रही है जो वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा जांच किए जाने पर निराधार पाई गई है। छवि धूमिल करने वालों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्यवाही प्रारंभ की जा रही हैं!
करुण डहरिया
एसडीएम कुसमी

Related Articles

Back to top button