ना कोई शील्ड ना कोई ट्राफी फिर भी खेल-खेलने के लिए दौड़ लगाते हैं खिलाड़ी !

विशवास गुप्ता
बलरामपुर – फुटबाल मैच में जीतने पर ट्रॉफी और नगद इनाम मिलने की खबर तो आपने बहुत सुनी होगी। लेकिन उत्तर छत्तीसगढ़ के कई ग्रामीण इलाकों में होने वाले फुटबॉल मैच में आयोजक टीमों के द्वारा नॉनवेज (बकरा) गिफ्ट किया जाता है। ऐसा ही आयोजन बलरामपुर जिले के राजपुर जनपद के जिगड़ी पंचायत में होना जा रहा हैं जहां के स्थानीय युवाओं के द्वारा युवा जागृति नॉक आउट फुटबॉल प्रतियोगिता के नाम से एक अगस्त से फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन कराते हुए फुटबॉल टीमों की इंट्री ली जा रही हैं वहीं प्रतियोगिता के विजेता टीम के लिए नॉनवेज (30 किलो खस्सी) एवं उपविजेता टीम के लिए नॉनवेज (20 किलो खस्सी) रखा गया हैं पुरस्कर के रूप में रखे गए नॉनवेज के वर्तमान मूल्यों की बात करें तो प्रतियोगिता के विजेता टीम के लिए रखे गए 30 किलो खस्सी का मूल्य लगभग इक्कीस से पच्चीस हजार रूपये व वहीं प्रतियोगिता के उपविजेता टीम के लिए रखे गए 20 किलो खस्सी का मूल्य लगभग पंद्रह से सत्रह हजार रूपये होता हैं !

वहीं पंचायत में हो रहें फुटबॉल प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर रक्षा वेलफेयर फाउंडेशन के द्वारा दो टीमों के फुटबॉल खिलाड़ियों को ड्रेस सामग्री उपलब्ध कराते हुए रक्षा वेलफेयर फाउंडेशन की संस्थापक शोभा यादव ने कहा कि खेल खेलने से शारीरिक व मानसिक विकास होता है। प्रत्येक व्यक्ति को समय निकालकर खेलकूद में भाग लेना चाहिए साथ ही खिलाड़ियों में अनुशासन और प्रतिस्पर्धा का भाव जगता है। यही प्रतिस्पर्धा का भाव इंसान को भविष्य में स्वर्णिम ऊंचाई तक ले जाता है। खेल मानव जीवन मे अनुशासन को निखरता है। खेल से शरीर में रक्त संचार भी सुचारू रूप से होते रहता है।इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को समय निकालकर खेलकूद में भाग लेना चाहिए रक्षा वेलफेयर फाउंडेशन एक सामाजिक संस्था है जो समाज कल्याण के दिशा में कार्य करने के लिए सदैव तत्पर हैं और वर्तमान में विभिन्न सामाजिक मुद्दों शिक्षा, स्वास्थ्य, और पर्यावरण पर कार्य कर रही हैं!




