क्राइमखेलछत्तीसगढ़दुर्ग संभागदेशपंचांगबस्तर संभागबिलासपुर संभागमनोरंजनराजनीतिरायपुर संभागव्यापारसभीसरगुजा संभाग

रक्षा वेलफेयर फाउंडेशन के तत्वाधान में एक दिवसीय महिला खेल-कूद प्रतियोगिता सम्पन्न!

बलरामपुर :- रक्षा वेलफेयर फाउंडेशन के तत्वाधान में एक दिवसीय महिला खेल-कूद प्रतियोगिता का आयोजन शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बलरामपुर के खेल मैदान में आयोजित किया गया प्रतियोगिता आयोजन

के दौरान खेल के प्रति बच्चों में काफी उत्साह दिखाई दिया वहीं बच्चों ने कब्बड़ी खो-खो वालीबाल रस्साकसी सौ मीटर दौड़ ऊंची कूद लंबी कुद तथा निबंध और चित्र कला प्रतियोगिता में भाग लिया


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलापंचायत उपाध्यक्ष धीरज सिंह देव ने संबोधित करने के साथ ही विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवम शील्ड देकर सम्मानित करते हुए प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की

कामना करते हुए आशीर्वाद प्रदान किया रक्षा वेलफेयर फाउंडेशन के संस्थापक शोभा यादव के द्वारा खेल के विजेता – उपविजेता के अलावा खेल में भाग लिए सभी खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान करने के साथ ही कार्यक्रम में उपस्थिति अतिथियों एवं शिक्षकगण को स्मृति चिन्ह भेंट करते हुए खेलो के महत्व के बारे में बताते हुए कहा कि खेलों का हमारे जीवन में महत्वपूर्ण योगदान होता है। खेलों से बच्चों के जीवन में सहयोग की भावना का विकास होता है। खेलकूद जीवन के शारीरिक एवं मानसिक विकास की मजबूत कड़ी हैं वहीं कार्यक्रम को अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया एक दिवसीय महिला खेल-कूद प्रतियोगिता के अवसर पर जनपद अध्यक्ष सुमित्रा चेरवा अनिता मरकाम खेल युवा समिति सभापति अर्पणा दिक्षित जनपद पंचायत सदस्य ज.प. बलरामपुर शोभा यादव संस्थापक रक्षा वेलफेयर फांउडेनशन पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष बलरामपुर राविका एक्का भानू प्रकाश दीक्षित पूर्व जनपद उपाध्यक्ष जनपद पंचायत बलरामपुर सुरेन्द्र यादव कृष्णा मरकाम संस्था प्राचार्य सुनील कुमार एक्का एवं अन्य खेल प्रेमी उपस्थिति थे!

Related Articles

Back to top button