क्राइमछत्तीसगढ़देशसभीसरगुजा संभाग

फर्जी वन पट्टा देने वाले गिरोह का हुआ पर्दाफाश,पुलिस एवं वन विभाग का संयुक्त कार्यवाही,

बलरामपुर – ग्रामीणों द्वारा सूचना दिया गया कि ग्राम अमरावतीपुर मुरका में कुछ व्यक्ति वन अधिकार पट्टा बनाकर प्रदाय कर रहे है,

जप्त फर्जी वन पट्टा से सम्बंधित दस्तावेज

सूचना पर वन विभाग बलरामपुर एवं बलरामपुर पुलिस द्वारा संयुक्त रुप से कार्यवाही करते हुए सूचना की तस्दीक किया गया जो सही पाये जाने पर ग्रामीणों के नाम पर फर्जी वन अधिकार प‌ट्टा एवं वन अधिकार पुस्तिका प्रदाय करने वाले गिरोह का खुलासा किया गया है, जिसमें आरोपीगण अविनाश दुबे पिता रविकांत दुबे जाति ब्राम्हण निवासी शिवरी चौकी वाड्रफनगर थाना बसंतपुर विपिन कुजूर पिता स्व. अमीर साय साकिन अमरावतीपुर थाना चलगली सुरेन्द्र आयाम पिता दिरपाल गोड़ साकिन मुरका थाना चलगली को हिरासत लेकर मामले के संबंध में पूछताछ किया गया, पूछताक्ष पर आरोपियों द्वारा बताया गया कि ये सभी लोग अपने 01 अन्य साथी कुन्दर कुमार रजक, निवासी वाड्रफनगर के साथ मिलकर फर्जीवाड़ा का काम करते थे, कुन्दर कुमार रजक, निवासी वाड्रफनगर वर्तमान में एनडीपीएस के एक मामले में उड़ीसा जेल में निरूद्ध है। प्रार्थी वनपाल अनिल कुजूर के रिपोर्ट पर थाना चलगली में अप०क्र0- 61/2025 धारा-318(4),336 (3),338, 3(5), BNS दर्ज कर आरोपीगण अविनाश दुबे विपिन कुजूर एवं सुरेन्द्र आयाम को गिरफ्तार करते हुए आरोपीगण के कब्जे से ग्रामीणों को प्रदाय करने हेतु तैयार किया हुआ कुल जमीन 11.60 हेक्टेयर (29 एकड़) जमीन का फर्जी पटटा दस्तावेज 03 नग मोबाईल व 01 नग मोटर सायकल जप्त किया गया है।

Related Articles

Back to top button