क्राइमछत्तीसगढ़राजनीतिसरगुजा संभाग

कुसमी एसडीएम ने स्कूल परिसर से झारखंड का धान किया जप्त

बलरामपुर। कुसमी एसडीएम करुण डहरिया ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तहसील सामरी स्थित शासकीय स्कूल के बाउंड्री वॉल के बाहर अवैध रूप से भंडारित धान को पकड़ा है। जानकारी के अनुसार झारखंड से लाया गया यह धान बिंदेश्वर यादव पिता अयोध्या यादव द्वारा सहकारी समिति में खपाने की नीयत से स्कूल परिसर के पास रखा गया था।

एसडीएम ने मौके पर पहुँचकर लगभग 200 बोरी अवैध धान को जब्त कर लिया। धान को स्कूल परिसर के समीप बने खलिहान में छुपाकर रखा गया था। प्रशासनिक टीम ने धान की मात्रा, स्रोत और परिवहन दस्तावेजों की जाँच करते हुए आवश्यक कानूनी कार्यवाही प्रारंभ कर दी है।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध धान परिवहन एवं समर्थन मूल्य पर खपाने के किसी भी प्रयास पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही जप्त धान को ग्राम पंचायत सामरी के सचिव के सुपुर्द कर आगे की प्रक्रिया जारी है।

Related Articles

Back to top button