कृषि अधिकारियों ने एकदिवसीय धरना प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन!

बलरामपुर – छत्तीसगढ़ कृषि स्नातक शासकीय कृषि अधिकारी संघ के प्रांतीय आह्वान पर बलरामपुर जिले के कृषि अधिकारियों ने आंदोलन के तीसरे चरण में अपने नौ सूत्रीय मांगों को लेकर जिला मुख्यालय बलरामपुर में एक दिवसीय सांकेतिक धरना-प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री एवं कृषि मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपते हुए संघ के जिला अध्यक्ष संजय यादव ने बताया कि सरकार से 4300 ग्रेड पे निर्धारण करने फिक्स TA ₹2500 रूपये,संसाधन भत्ता,अतिरिक्त क्षेत्र भत्ता,पद नाम संशोधन कर कृषि विस्तार अधिकारी करना,गैर विभागीय कार्यों से मुक्ति,अनुदान राशि हेतु डीबीटी प्रणाली लागू करना,पदोन्नति प्रक्रिया तत्काल प्रारंभ करना जैसी महत्वपूर्ण मांगें शामिल हैं।
धरना-प्रदर्शन के दौरान अरविन्द वर्मा रामकृष्ण यादव निर्मला पाल प्रवीण भगत सत्यभान सिंह राहुल सिंह सूरज राय अजीत गुप्ता राकेश जायसवाल मिथलेश गुप्ता विवेक जायसवाल अनिशा पैकरा इदन खातून रूबीया भर्ती स्वप्निल एवं अन्य कृषि अधिकारी उपस्थिति थे!




