रक्षा वेलफेयर फाउंडेशन की गौ वंश को लेकर विशेष पहल- सड़को पे घुमंतू गौ वंश का करेंगे रेस्क्यू !

राजपुर – नव सृजित रक्षा वेलफेयर फाउंडेशन के द्वारा सड़को में घुमंतू एवं असहाय पशुओं के दुर्घटना से बचाव और देखभाल की उद्देश्य से पशुपालकों में जागरूकता लाने के लिए नुक्कड़ नाटक मुनादी कराने की पहल के साथ सड़को पे घुमंतू पाए जाने वाले पशुओं का रेस्क्यू करते हुए रक्षा गौ आश्रम ग्राम बासेन ले जाने की पहल के साथ ही रेस्क्यू किए गए मवेशियों का इलाज

चारा पानी की व्यवस्था की जाएगी जिसके लिए रक्षा वेलफेयर फाउंडेशन एवं पशुपालन विभाग प्रशासनिक महकमा स्थानीय जनप्रतिनिधि समाजसेवियों ने नगरीय क्षेत्र राजपुर में मुनादी के साथ ही रेली के माध्यम से स्थानीय नागरिकों में जागरूकता अभियान चलाया वहीं रक्षा वेलफेयर फाउंडेशन के संस्थापक सदस्य सुरेन्द्र यादव ने बताया कि संस्था का प्रयास हैं कि कई बार देखा गया हैं कि सड़को पे घुमंतू मवेशियों की वजह से कभी मवेशी तो कभी नागरिक दुर्घटना ग्रसित होते हैं जिससे कभी जनहानि तो कभी पशु हानि होती हैं जिसके चलते प्रभावित पशुपालकों एवं परिजनों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता हैं ऐसी स्थिति निर्मित न हो जिसके लिए रक्षा वेलफेयर फाउंडेशन जनसहयोग से गौ वंश रेस्क्यू अभियान एवं

रक्षा गौ आश्रम संचालित करने के दिशा में कार्य कर रही हैं वहीं जागरूकता अभियान में उपस्थिति एसडीएम राजपुर देवेंद्र प्रधान ने बताया कि रक्षा वेलफेयर के द्वारा गौ वंश की दिशा में जागरूकता फैलाने एवं सड़को पे घुमंतू मवेशियों का रेस्क्यू कर चारा पानी इलाज कराने की पहल सराहनीय हैं पूरी कोशिश रहेगी कि फाउंडेशन को जरुरत अनुसार सहयोग मिले

वहीं राजपुर में चलाए जा रहें जागरूकता अभियान के दौरान जनपद अध्यक्ष विनय भगत नगर पंचायत अध्यक्ष धर्म सिंह समाजसेवी सुरेश सोनी पार्षद विशवास कुमार गुप्ता रक्षा वेलफेयर फाउंडेशन के सदस्य सुरेन्द्र यादव विकास बंसल उदय यादव विद्यानंद दुबे रुद्र ठाकुर न्याब तहसीलदार नरेंद्र कंवर पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ राम लखन राम डॉ पुनीत तिर्की के साथ ही पशुपालन विभाग एवं निकाय कर्मी शामिल थे!



