बलरामपुर बीजेपी की कार्यकारणी घोषित संजय सिंह पुनःजिला महामंत्री शशिकला और कमला प्रसाद जिलाउपाध्यक्ष सहित प्रवीण को कोषाध्यक्ष की मिली जवाबदारी!

राजपुर – भारतीय जनता पार्टी बलरामपुर के जिलाकार्यकरणी की घोषणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय की सहमति एवं जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल के अनुमोदन उपरांत अध्यक्ष सहित सत्रह सदस्यी टीम की घोषणा

भाजपा के द्वारा की गई हैं जिसमें राजपुर निवासी नगर पंचायत उपाध्यक्ष संजय सिंह को दूसरी बार जिला महामंत्री पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं पार्टी में महिला मोर्चा मंडल का दायित्व निर्वहन कर चुकी शशिकला भगत व जनपद अध्यक्ष एवं भाजपा मंडल बारियों अध्यक्ष सहित भाजपा अजजा मोर्चा के जिलाध्यक्ष का दायित्व निर्वहन कर चुके कमला प्रसाद सिंह को जिलाउपाध्यक्ष एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष जिला मंत्री एवं जिला भाजपा बलरामपुर व्यापार प्रकोष्ठ के संयोजक रहें प्रवीण अग्रवाल को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली हैं उक्त मनोनयन से भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ ही समर्थकों में हर्ष व्याप्त हैं वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल के द्वारा अनुमोदित कार्यकारणी की सूचना के बाद कुछ खेमे में खुशी तो कुछ में सन्नाटा का माहौल निर्मित हैं!




