संत गहिरा गुरु स्मृति फुटबाल प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ !

बलरामपुर – रक्षा वेलफेयर फाउंडेशन के द्वारा आयोजित संत गहिरा गुरु स्मृति फुटबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ ग्राम बासेन में भाजपा जिला उपाध्यक्ष शशिकला भगत व अन्य उपस्थित अतिथियों के द्वारा संत गहिरा गुरु के छाया चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित एवं पूजा अर्चना कर मैच का शुभारंभ करते हुए शुभारंभ मैच पुलिस टीम बलरामपुर एवं ग्राम मॅहगाई की टीम के बिच खेला गया जिसमे पुलिस टीम ने जीत हासिल की वहीं मुख्य अतिथि ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा रक्षा वेलफेयर फाउंडेशन की अच्छी पहल हैं की ग्रामीण अंचलों में भी खेल का आयोजन कर खिलाड़ियों को खेल के प्रति अच्छा प्लेट फार्म देने की कोशिश की जा रही हैं इससे ग्रामीण स्तर पर फुटबॉल में युवाओं को भाग लेने और खेलने ओर खेल के नए कलाओं को देखने सीखने का मौका मिलता हैं

खिलाड़ियों को हमेशा खेल भावना से खेलना चाहिए कार्यक्रम
में स्वागत उदबोधन एवं मंच संचालन फाउंडेशन के संस्थापक शोभा यादव ने किया कार्यक्रम के दौरान हरी नगेसिया जनपद सदस्य राजपुर, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता नन्दलाल गुप्ता, झरी राम नागेशिया,चन्दन एक्का, सीताराम, हबील एवं खिलाड़ियों के साथ खेल प्रेमी अन्य दर्जनों ग्रामीण उपस्थिति थे!




