क्राइमछत्तीसगढ़दुर्ग संभागबस्तर संभागबिलासपुर संभागरायपुर संभागसभीसरगुजा संभाग

फर्जी अंकसूची से आंबा सहायिका पद पर नियुक्ति मामले में आरोपियों की संख्या हुई आठ!

नीरज अग्रवाल
बलरामपुर – विकासखंड शंकरगढ़ अंतर्गत आंगनबाड़ी सहायिका के पदों पर फर्जी अंकसूची के आधार पर की गई भर्ती के मामले में पुलिस ने पूर्व में चार महिलाओं को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था वहीं पुलिस ने अब फर्जी अंकसूची जारी करने वाले आजीजी स्कूल संचालकों एवं फर्जी अंकसूची बनाने में संलिप्त शमसुद्दीन अंसारी आबिद अंसारी शिवनारायण रवि एवं उमाशंकर की संलिप्ता पर गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करते हुए जेल निरुद्ध किया हैं ज्ञात हो कि ग्राम जारगीम निवासी गायत्री पति हेमंत कुमार ने आंगनबाड़ी सहायिका
भर्ती में फर्जी दस्तावेजों के उपयोग की शिकायत कलेक्टर को सौंपी थी। इस पर जिला शिक्षा अधिकारी एवं एसडीएम शंकरगढ़ की संयुक्त जांच समिति ने आठ आंगनबाड़ी केंद्रों में हुई भर्ती प्रक्रिया की गहन जांच की जांच में पाया गया कि अरमाना पति शमसेर आलम निवासी ग्राम जारगीम, रिजवाना पति अमरूद्दीन ग्राम महुआडीह, प्रियंका यादव पति आशीष यादव निवासी ग्राम कोठली.व सुशीला सिंह पति उमाशंकर ग्राम बेलकोना ने अजीजी पब्लिक स्कूल भगवतपुर कुसमी की फर्जी कक्षा 8वीं की अंकसूची लगाकर आंगनबाड़ी सहायिका पद पर चयन पाया था। यह गड़बड़ी उजागर होने के बाद धारा 318 (2), 318(4), 336(3), 338, 340(2) व 61(2) के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी अरमाना, रिजवाना, प्रियंका यादव व सुशीला सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था वहीं उक्त अपराध संगठित अपराध होने की वजह से मामले में बीएनएस की धारा 111 को जोड़ा गया वहीं पुलिस का कहना है कि इस मामले की जांच अभी जारी है, इसमें जिनकी संलिप्तता पाई जाएगी, उनके खिलाफ कार्रवाई होगी।

Related Articles

Back to top button