सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शिक्षक का हाई वोल्टेज ड्रामा!

नीरज अग्रवाल
शंकरगढ़ – बीते पंद्रह अगस्त को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शंकरगढ़ में नशे के हालत में शिक्षक प्रमोद एक्का का हाई वोल्टेज ड्रामा नजर आया प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि नशे में संलिप्त प्रमोद एक्का का इलाज कराने उसके परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाए था
जहां उसका परीक्षण कर रहें बीएमओ सहित स्वास्थ्य कर्मियों के ऊपर गाली गलौज करते हुए स्वास्थ्य विभाग के उपकरण को फेकने लगा जिसे देखते हुए उपस्थितजनों एवं परिजनों ने शिक्षक को नियंत्रित करने के लिए हाथ पैर बांधकर सभी को सुरक्षित रखने का प्रयास किया वहीं बीएमओ के रिपोर्ट पर शंकरगढ़ थाना में अपराध दर्ज करते हुए शासकीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का अपराध दर्ज करते हुए शिक्षक को न्यायालय में पेश कर जेल निरुद्ध किया गया हैं वहीं घटना के संबंध में थाना प्रभारी जितेंद्र जायसवाल ने बताया कि प्राथी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीएमओ के रिपोर्ट पर कार्यवाही करते हुए शिक्षक के कृत्य एवं कार्यवाही से सम्बंधित विभाग प्रमुख्य को भी अवगत कराया गया हैं!



