कलश यात्रा से प्रारंभ हुआ महारुद्र यज्ञ एवं शिव महापुराण


राजपुर – ग्राम कर्रा में श्री कर्मेश्वर महादेव मंदिर जीर्णोद्धार प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन पच्चीस जुलाई दिन शुक्रवार को कलश यात्रा से आरम्भ होते हुए छब्बीस जुलाई शिव महापुराण महात्म्य कथा सताइश जुलाई आदिशिव लिंग पूजन कथा अठाईस जुलाई नारद मोह कुबेर चरित्र सती चरित्र उनतीस जुलाई शिव सती विवाह उत्सव तीस जुलाई पतिव्रत धर्म उपदेश विहार कार्तिकेय गणेश विवरण इकतीस जुलाई त्रिपुसार वध जलंधर उद्धार एक अगस्त द्वादश ज्योतिर्लिंग महात्म्य उमा सहिता कथा विस्तार एवं दो अगस्त को हवन पूर्णाहुति आरती महाप्रसाद के साथ सम्पन्न होने के साथ ही इन नौ दिनों तक दोपहर दो बजे से शाम छह बजे तक प्रवचन एवं शाम को महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा वहीं कर्मेश्वर महादेव मंदिर जीर्णोद्धार प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन ऋषभतीर्थ गहरीनमुडा जिला शक्ति के महराज दिव्य आनंद तिवारी एवं उनके सहयोगियों के सानिध्य में संपन्न कराया जाएंग वहीं आयोजन को सफल बनाने में समिति के संजय सिंह जय प्रकाश यादव चतुर्भुज दास ओम प्रकाश रजक आलोक यादव भृगुनाथ श्रीवास्तव जगदीश यादव व अन्य भक्तगण सक्रिय थे वहीं समिति के सदस्यों ने कर्मेश्वर महादेव मंदिर जीर्णोद्धार प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन में शामिल होकर भक्तजनों से शामिल होने का आग्रह किया हैं!

ग्राम कर्रा निवासी उदय गुप्ता ने बताया कि भगवान शिवलिंग की स्थापना एक दशक पूर्व से ही यहां पर हैं जिसके चलते उत्तर दिशा की और बहने वाली नाला को शिव नाला के नाम से पुकारने के साथ ही पूर्व में कई बार शिवलिंग के चारों तरफ दीवार खड़ी करके मन्दिर का रूप देने की कोशिश हम सभी ग्रामीणों के द्वारा की जाती थी लेकिन सराई पेड़ के जड़ पे स्थापित शिवलिंग होने की वजह से हमेशा दिवाल फट जाता था इसलिए इस बार जब पूरे दिवाल को तोड़कर देखा गया तो शिवलिंग सराई पेड़ के जड़ पे स्थापित था और उसके किनारे मंदिर नुमा प्रीलंथ कार्य होना प्रतीत होता था जिससे ये अंदाजा लगाया जाता हैं कि पूर्व में भी यहां मंदिर होगा!l

ग्राम का नाम कर्रा होने की वजह और आम नागरिकों में ये आस्था हैं कि यहां पर आने वाले सभी भक्तजनों को उनके कर्म के अनुसार फल प्राप्त होता हैं इसलिए उक्त शिव स्थल को अब ग्राम के नाम से जोड़ते हुए कर्मेश्वर महादेव मंदिर के नाम से जाना जाएगा!




