छत्तीसगढ़राजनीतिसरगुजा संभाग

किसान कांग्रेस बलरामपुर के जिलाध्यक्ष बने राजीव तिर्की

बलरामपुर — प्रदेश किसान कांग्रेस ने अपने संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए राजीव तिर्की को बलरामपुर जिले का नया जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। उन्हें यह दायित्व किसानों की समस्याओं के निराकरण, संगठन विस्तार और जमीनी स्तर पर किसान हितों को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से सौंपा गया है।

किसान कांग्रेस द्वारा घोषित जिलाध्यक्षों की सूची

प्रदेश नेतृत्व ने आदेश जारी करते हुए उम्मीद जताई है कि उनकी नियुक्ति से जिले में किसान कांग्रेस की गतिविधियों में नई ऊर्जा आएगी तथा कृषि से जुड़े मुद्दों को और अधिक प्रभावी रूप से उठाया जा सकेगा।

ज्ञात हो कि राजीव तिर्की किसान परिवार में जन्मे हैं और शंकरगढ़ विकासखंड के ग्राम डीपाडीह खुर्द के निवासी हैं। भारतीय सेना में सेवाकाल के दौरान उन्होंने हिमाचल प्रदेश, बारामूला, असम, सियाचिन जैसे चुनौतीपूर्ण क्षेत्रों में अपनी सेवाएँ दीं। वर्ष 2022 में सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद वे अपने गृह ग्राम लौटकर खेती-किसानी और पारिवारिक विरासत को संभाल रहे हैं।

सेवानिवृत्ति के बाद वे कांग्रेस पार्टी की नीतियों से जुड़कर लगातार किसानों की आवाज बुलंद करते आ रहे हैं। उनकी सक्रियता और जमीनी उपस्थिति को देखते हुए किसान कांग्रेस ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।

Related Articles

Back to top button