संगठन मजबूती को लेकर बसपा की बैठक हरितिमा में हुई सम्पन्न !

बलरामपुर – बहुजन समाज पार्टी के मुख्य प्रदेश प्रभारी मनीष आनंद बसपा से पूर्व विधायक दाऊ राम रत्नाकर एवं पार्टी प्रदेशाध्यक्ष श्याम टंडन के उपस्थिति में बहुजन समाज के जिला स्तरीय बैठक राजपुर

जनपद स्तरीय गेऊर हरितिमा रोपणी में रविवार को आयोजित की गई बैठक में पार्टी संगठन को मजबूत करने के संबंध चर्चा करते हुए आने वाले चौबीस अगस्त को संभागीय स्तरीय पे विशव मूल निवासी दिवस अंबिकापुर में बसपा के द्वारा मनाने का निर्णय लिया गया साथ ही आयोजन को सफल बनाने हेतु पार्टी कार्यकर्ताओं को विभिन्न जिम्मेदारी सौंपी गई वहीं बसपा के लिए समर्पित रूप से बीते पंद्रह वर्षों से कार्य कर रहें आनंद तिग्गा को बलरामपुर एवं जशपुर जिला का संगठन प्रभारी का दायित्व सौंपते हुए बसपा जोन प्रभारी नियुक्त किया गया उक्त बैठक की जानकारी से बसपा जिलाध्यक्ष मो.नौशाद आलम ने अवगत कराया हैं वहीं बैठक में बसपा जिलाउपाध्यक्ष माधव शाह जिला सचिव सुरेंद्र चौहान जिला प्रभारी बुद्धेश्वर प्रजापति एवं बसपा कार्यकर्ता नरेश रवि विष्णु राम रविशंकर सुबेश रवि विमलेश रवि नवीन कश्यप जयप्रकाश बाड़ा एवं शांति प्रकाश व अन्य बसपा कार्यकर्ता उपस्थित थे!


