रिजल्टसभी

AFCAT 2 Result 2025: परिणाम घोषित, अब आगे का इंटरव्यू पैटर्न जानें

AFCAT 2 रिजल्ट 2025: परिणाम हुआ घोषित

AFCAT Result” भारतीय वायु सेना ने 16 सितंबर, मंगलवार को AFCAT 2 2025 परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। यह परीक्षा फ्लाइंग और ग्राउंड ड्यूटी (टेक्निकल और नॉन-टेक्निकल) में गजेटेड ऑफिसर पदों के लिए हुई थी। इसका आयोजन 23 और 24 अगस्त को देश भर के अलग-अलग शहरों में किया गया था।

परीक्षा में शामिल हुए सभी उम्मीदवार अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट afcat.cdac.in पर देख सकते हैं। IAF ने रिजल्ट के साथ रिस्पांस शीट और मॉडल आंसर की भी जारी की है। उम्मीदवार 23 सितंबर तक अपनी लॉग-इन जानकारी डालकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं। इस साल कुल 284 पदों पर भर्ती की जाएगी।

उम्मीदवारों के स्कोरकार्ड में उनका नाम, रजिस्ट्रेशन नंबर, कुल अंक, सब्जेक्ट वाइज स्कोर और कट ऑफ अंक जैसी सभी जानकारी दी गई है।

इस साल का कट-ऑफ

AFCAT 2 का कट-ऑफ इस बार 140 है। यह पिछले कुछ वर्षों में सबसे कम कट-ऑफ है। 2024 में कट-ऑफ 139 और 2023 में 151 था। 2022 में कट-ऑफ 157 अंक रहा था। यह उम्मीदवारों के लिए एक अच्छा अवसर है।

लिखित परीक्षा के बाद आगे का चरण

  • लिखित परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को अब इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।
  • इंटरव्यू दो चरणों में होगा और यह 5-6 दिनों तक चलेगा।
  • इसमें ऑफिसर इंटेलिजेंस रेटिंग (OIR) टेस्ट होता है।
  • इसमें पिक्चर परसेप्शन और डिस्कशन टेस्ट (PPDT) भी शामिल है।
  • दूसरे चरण में साइकोलॉजिकल टेस्ट और ग्रुप टेस्ट होंगे।
  • जो उम्मीदवार दोनों चरणों में सफल होंगे, उन्हें मेडिकल जांच के लिए भेजा जाएगा।

ऐसे देखें अपना रिजल्ट

  • अपना रिजल्ट देखने के लिए IAF की वेबसाइट पर जाएं।
  • होम पेज पर दिए गए रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • अपनी ईमेल आईडी, पासवर्ड और कैप्चा कोड डालें।
  • लॉगिन करने के बाद आपका स्कोर कार्ड स्क्रीन पर दिखेगा।
  • इसे अच्छे से जांचें और भविष्य के लिए डाउनलोड कर लें।

Related Articles

Back to top button