क्राइमछत्तीसगढ़मनोरंजनराजनीतिरिजल्टसरगुजा संभाग

पटवारी अमरजीत भगत का निलंबन निरस्त कर बहाली हेतु एसडीएम राजपुर को पत्र जारी


बलरामपुर – कार्यालय कलेक्टर, भू-अभिलेख शाखा द्वारा तहसील राजपुर में पदस्थ निलंबित पटवारी श्री अमरजीत भगत (पिता – स्व. सोमनाथ भगत) का निलंबन निरस्त करते हुए उन्हें सेवा में बहाल किए जाने के निर्देश जारी किए गए हैं। इस संबंध में एसडीएम राजपुर को पत्र प्रेषित किया गया है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, उच्च स्तरीय प्रमाणीकरण छानबीन समिति, संचालनालय आदिमजाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान, नवा रायपुर अटल नगर द्वारा प्रस्तुत अन्वेषण प्रतिवेदन में यह स्पष्ट किया गया है कि श्री सोमनाथ भगत के पिता महली भगत के दस्तावेजों में अंकित जाति “उरांव” के आधार पर सक्षम अधिकारी द्वारा जारी सामाजिक प्रास्थिति प्रमाण-पत्र विधिसम्मत एवं मान्य है।
उक्त प्रतिवेदन के आधार पर कलेक्टर कार्यालय ने निलंबित पटवारी श्री अमरजीत भगत को सेवा में बहाल किए जाने हेतु नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही कर इस कार्यालय को अवगत कराने के निर्देश एसडीएम राजपुर को दिए हैं।

Related Articles

Back to top button