आज का राशिफल: दैनिक राशिफल आपके लिए दिन की शुभ-अशुभ घटनाओं की जानकारी लेकर आता है। यह आपको आगामी चुनौतियों के लिए तैयार रहने में मदद करता है। ज्योतिष गणना के अनुसार, ग्रहों की स्थिति आपकी राशि पर कैसा असर डालेगी। जानें आज 11 अक्टूबर 2025 का आपका राशिफल क्या कहता है। धन, करियर, प्रेम और स्वास्थ्य समेत सभी क्षेत्रों का विस्तृत हाल पढ़ें।
मेष से कर्क राशि तक का दैनिक राशिफल
मेष राशि: (Aries Horoscope)
आज आपकी निर्णय लेने की क्षमता काफी बेहतर बनी रहेगी। प्रेम और सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। आप उन्नति की राह पर लगातार आगे बढ़ेंगे। जमीन-जायदाद से जुड़ा कोई मामला आज दूर होगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को अपने व्यवहार में बदलाव लाना होगा। नहीं तो साथी से उनकी खटपट चलती रहेगी। आपकी प्रमोशन आदि मिलने की पूरी संभावना है। लेकिन इसके साथ-साथ आपको कहीं बाहर भी जाना पड़ सकता है।
वृष राशि: (Taurus Horoscope)
आज का दिन आपके लिए धन-धान्य में वृद्धि लेकर आने वाला है। मित्रों के साथ आप किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। जीवनसाथी को कामों में कुछ मुश्किल आ रही थी, तो वह भी दूर होगी। शीघ्रगामी वाहनों के प्रयोग से आपको सावधान रहना होगा। आपको अपने खर्चों को काबू में करना होगा। तभी आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। आपको कोई बहलाने फुसलाने की कोशिश कर सकता है। आप किसी विरोधी की बातों में बिल्कुल ना आएं।
मिथुन राशि: (Gemini Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बहुत ही सोच समझकर कामों को करने के लिए रहेगा। आप बिजनेस में फायदे को लेकर ज्यादा धन जुटा पाएंगे। घूमने फिरने के दौरान आपकी कुछ खास लोगों से मुलाकात होगी। आपको कोई फैसला बहुत ही समझदारी से लेना होगा। आज आपका मन इधर-उधर के कामों में ज्यादा लगेगा। बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को किसी अच्छी स्कीम का पता चल सकता है। शेयर मार्केट से जुड़े लोग किसी एक्सपर्ट की राय के बिना आगे ना बढ़ें।
कर्क राशि: (Cancer Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मेहनत और लगन से काम करने के लिए रहेगा। आपको कामों से एक नई पहचान बनेगी। आपको अनजान लोगों से दूरी बनाकर रखनी होगी। क्योंकि वह आपको कोई नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। आपको वाणी और व्यवहार पर थोड़ा संयम रखना होगा। आपके मित्रों की संख्या में भी इजाफा होगा। आप अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति के साथ-साथ कुछ बेफिजूल के खर्चों को भी कर सकते हैं।
सिंह से वृश्चिक राशि तक का आज का राशिफल
सिंह राशि: (Leo Horoscope)
आज आप अपने रुके हुए कामों को करने में तेजी लाएंगे। जिस कारण आप काफी व्यस्त बने रहेंगे। जीवनसाथी की भावनाओं का आपको सम्मान करना होगा। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा। आपकी किसी से खटपट होने की संभावना है। सामाजिक कार्यक्रमों में आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। आपको अपने किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी। दान-धर्म के कार्यों में आपकी काफी रुचि रहेगी। आपको बिजनेस में उतार-चढ़ाव रहने से आपका मन परेशान रहेगा।
कन्या राशि: (Virgo Horoscope)
आज आपकी कला और कौशल में अच्छा सुधार आएगा। भविष्य को लेकर आप कोई बड़ा इन्वेस्टमेंट करने की सोचेंगे। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। संतान से आपकी किसी बात को लेकर बहसबाजी हो सकती है। आप उनके मन में चल रही उलझनों को जानने की कोशिश करेंगे। बिजनेस में आपको अपने अनुभवों का पूरा लाभ मिलेगा। जो जातक सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे हैं, उन्हें कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।
तुला राशि: (Libra Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको पिछली चली आ रही समस्याओं से काफी हद तक राहत मिलेगी। जिसमें आप लापरवाही बिल्कुल ना करें। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। विद्यार्थियों की कुछ नया करने की इच्छा जागृत हो सकती है। आपको घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। आपको अपने पिताजी की कोई बात बुरी लगने से आपका मन परेशान रहेगा। संतान की पढ़ाई-लिखाई से संबंधित कोई समस्या को लेकर उनके गुरुजनों से बातचीत कर सकते हैं।
वृश्चिक राशि: (Scorpio Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आप कार्यक्षेत्र में अपनी योजनाओं में कुछ बदलाव कर सकते हैं। जो आपके लिए काफी अच्छे रहेंगे। पार्टनरशिप में आप थोड़ा सोच समझकर आगे बढ़ें। ऑफिस में आपको कोई जिम्मेदारी भरा काम मिल सकता है। जिसमें आप अपने कामों पर पूरा ध्यान दें। आपके घर कोई इलेक्ट्रॉनिक आइटम लेकर आ सकते हैं। आप साफ-सफाई और रखरखाव पर पूरा ध्यान देंगे। यदि आप किसी नए वाहन की खरीदारी की योजना बना रहे थे, तो उसके लिए आपको कोई लोन आदि लेना पड़ सकता है।
धनु से मीन राशि तक का आज का राशिफल
धनु राशि: (Sagittarius Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कामकाज के मामले में बढ़िया रहने वाला है। आपके किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने के योग बनते दिख रहे हैं। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं। आपको किसी को बिना मांगे सलाह देने से बचना होगा। आपकी कोई पुरानी गलती से पर्दा उठ सकता है। आपके कामों की गति भी तेज रहेगी।
मकर राशि: (Capricorn Horoscope)
आज आपको अपने आसपास रह रहे शत्रुओं पर पूरी निगरानी बनाकर रखनी होगी। कार्यक्षेत्र में आपको मनपसंद काम मिल सकता है। आप अपने किसी मित्र की मदद के लिए भी आगे आएंगे। किसी सरकारी मामले को लेकर आप लापरवाही ना दिखाएं। परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। आपको किसी प्रॉपर्टी की डील को थोड़ा सोच समझकर फाइनल करना होगा। उसके जरूरी कागजातों पर पूरा ध्यान दें।
कुंभ राशि: (Aquarius Horoscope)
- आज का दिन आपके लिए लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए रहेगा।
- आपकी मेहनत आज अधिक होगी। आपके कुछ मित्र भी साथ देंगे। जिससे आपको एक नई पहचान मिलेगी।
- आप किसी दूसरे से वाद-विवाद में बिल्कुल ना पड़ें।
- संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।
- आपकी तरक्की की राह में आ रही बाधाएं दूर होंगी।
मीन राशि: (Pisces Horoscope)
- आज का दिन आपके लिए किसी नए व्यवसाय को शुरू करने के लिए अच्छा रहेगा।
- भाई-बहनों का आपको पूरा साथ मिलेगा। परिवार में भी आज माहौल खुशनुमा रहेगा।
- क्योंकि सभी सदस्यों में एकजुटता बनी रहेगी। भाग्य का आपको पूरा साथ मिलेगा।
- यदि कोई कानूनी मामला आपको परेशान कर रहा था, तो उससे भी आपको छुटकारा मिलेगा।
- आप अपने पिताजी के मार्गदर्शन में काम करेंगे। तो इससे आपको अच्छे बेनिफिट मिलेंगे।
- राजनीति में आप थोड़ा सोच समझकर हाथ बढ़ाएं।




