आज का राशिफल 12 अक्टूबर 2025: इन 5 राशियों को मिलेगा रुका हुआ धन, जानें बाकी 7 राशियों का हाल!

आज का राशिफल: आपको दिन की शुभ-अशुभ घटनाओं की जानकारी देता है। यह आपको आगामी चुनौतियों के लिए तैयार रहने में सहायता करता है। ज्योतिष गणना के अनुसार, ग्रहों की स्थिति आपकी राशि पर कैसा असर डालेगी। जानें आज 12 अक्टूबर 2025 का आपका राशिफल क्या कहता है। धन, करियर, प्रेम और स्वास्थ्य समेत सभी क्षेत्रों का विस्तृत हाल पढ़ें।
मेष से कर्क राशि तक का आज का राशिफल
मेष राशि: (Aries Horoscope)
आज का दिन आपके लिए खुशनुमा बना रहने वाला है। आपकी जिम्मेदारियां पूरी होने से आपका मन काफी खुश रहेगा। आज आपके दिल को गहरा सुकून मिलेगा। आप अपनी मेहनत के दम पर कोई अच्छा मुकाम हासिल करेंगे। संतान भी नौकरी से संबंधित किसी काम को लेकर कहीं बाहर जा सकती है। घूमने-फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। जो जातक रोजगार को लेकर परेशान चल रहे हैं, उन्हें भी इस समस्या से छुटकारा मिलेगा।
वृष राशि: (Taurus Horoscope)
आज का दिन प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए बढ़िया रहने वाला है। सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों को ट्रांसफर मिलने से उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा भी दूर होगी। आप अपनी संतान को किसी नए कोर्स में दाखिला दिला सकते हैं। आपको अपने शारीरिक समस्याओं को लेकर किसी अच्छे डॉक्टर से परामर्श लेना होगा। नहीं तो आने वाले समय में वह बढ़ सकती हैं। यदि आपने किसी काम को लेकर कोई लोन लिया था, तो वह आपको मिल जाएगा।
मिथुन राशि: (Gemini Horoscope)
आज का दिन आपके लिए करियर में अच्छा उछाल लेकर आएगा। आपकी आय के सोर्स बढ़ेंगे, जो आपको काफी खुशी देंगे। पारिवारिक मामलों को आप मिल बैठकर निपटाने की कोशिश करें। आपको किसी सहयोगी की कोई बात बुरी लगने से आपका मन परेशान रहेगा। वरिष्ठ सदस्यों के आशीर्वाद से आपको किसी नए पद की प्राप्ति हो सकती है। राजनीति में कार्यरत लोगों को उनके कामों से एक नई पहचान मिलेगी।
कर्क राशि: (Cancer Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मौज-मस्ती से भरा रहने वाला है। फिर भी आप लोगों से काम से काम मतलब रखें। कोई भी निर्णय जल्दबाजी में ना लें। आप अनजान लोगों से दूरी बनाकर रखें। आपकी कोई सेहत संबंधित समस्या उभर सकती हैं। आज आपको अपने कीमती सामानों की सुरक्षा आवश्यक करनी होगी। क्योंकि उनके खोने और चोरी होने का भय रहा है। आपके बॉस से आपके रिश्ते बेहतर रहेंगे। जिससे आपको मनपसंद काम मिलेगा।
सिंह से वृश्चिक राशि तक का भविष्यफल
सिंह राशि: (Leo Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में अच्छा रहने वाला है। मौसम का विपरीत प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। आपको किसी पुराने वाद-विवाद को दोबारा उठाने से बचना होगा। आज आपके मन में किसी काम को लेकर उत्साह रहेगा। आपको किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करने को मिलेगा। जिससे आपकी छवि और निखरेगी। आपका रुका हुआ धन आपको मिलने की पूरी संभावना है।
कन्या राशि: (Virgo Horoscope)
आज का दिन आपके लिए शांतिपूर्ण रहने वाला है। आज आप अपने बॉस की उम्मीद पर खरे उतरेंगे। काम के प्रति आपको जिम्मेदार बनना होगा। माताजी से आपकी किसी बात को लेकर बातचीत हो सकती है। आज आपके करियर में भी उछाल आएगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती हैं। आप बेवजह किसी बात को लेकर क्रोध न करें। आपकी कुछ महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी। परिवार में किसी पूजा-पाठ का आयोजन हो सकता है।
तुला राशि: (Libra Horoscope)
आज का दिन आपके लिए दांपत्य जीवन में खुशहाली लेकर आएगा। आपके जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। उन्हें किसी नई नौकरी की भी प्राप्ति हो सकती है। छोटे बच्चे भी खेलकूद में काफी व्यस्त रहेंगे। आप परिवार में किसी सदस्य के करियर को लेकर कोई सलाह दे सकते हैं। आपको अपने जूनियर्स का पूरा साथ मिलेगा। इनकम बढ़ने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपकी कुछ नया करने की कोशिश रंग लाएगी।
वृश्चिक राशि: (Scorpio Horoscope)
आज आपको किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करने का मौका मिले, तो अवश्य करें। आप दोस्तों के साथ किसी पार्टी आदि को करने की योजना बना सकते हैं। बिजनेस में आप अपने कामों में बदलाव लाएंगे। जो आपके लिए अच्छे रहेंगे। कर्मचारियों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। आज का दिन आपके लिए मौज-मस्ती भरा रहने वाला है। विद्यार्थी पढ़ाई-लिखाई से संबंधित किसी काम को लेकर परेशान थे, तो वह अपने अध्यापकों से बातचीत कर सकते हैं।
धनु से मीन राशि तक का हाल
धनु राशि: (Sagittarius Horoscope)
आज आपको कार्यक्षेत्र में लोगों का पूरा साथ मिलेगा। पारिवारिक जीवन में चल रही समस्याएं काफी हद तक दूर होंगी। भाई-बहन आपके कामों में पूरा साथ देंगे। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम की तैयारी हो सकती हैं। आप किसी चल व अचल संपत्ति का सौदा बहुत ही देखभाल कर करें। नहीं तो आपके साथ कोई धोखा हो सकता है। आपकी कोई मन की इच्छा के पूर्ति होने से आपका मन काफी खुश रहेगा। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा।
मकर राशि: (Capricorn Horoscope)
- आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा।
- जीवनसाथी से रिश्तों में भी कुछ कटुता आ गई थी, तो वह भी दूर होगी।
- आज आपको आपकी पुरानी समस्याओं का भी समाधान मिल जाएगा।
- वरिष्ठ सदस्यों के साथ आप कुछ समय मौज-मस्ती करने में व्यतीत करेंगे।
- इससे आपके अनुभवों में भी वृद्धि होगी। छोटे बच्चों के लिए आप कोई सरप्राइज गिफ्ट लेकर आ सकते हैं।
- आज आपको किसी दूसरी नौकरी का ऑफर आ सकता है।
- व्यवसाय में आपको कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिलने की संभावना है।
कुंभ राशि: (Aquarius Horoscope)
- आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है।
- विद्यार्थियों को किसी विषय को पढ़ने में यदि समस्या आ रही थी, तो वह भी दूर होगी।
- आपकी कुछ नई कोशिशें रंग लाएंगी। आप अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति पर अच्छा खासा खर्चा करेंगे।
- आप किसी मित्र से लंबे समय बाद मिल सकते हैं। जिससे आपको खुशी मिलेगी।
- व्यवसाय में आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती हैं।
- नौकरी में कार्यरत लोगों के मान-सम्मान में वृद्धि होगी।
मीन राशि: (Pisces Horoscope)
- आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। आप धार्मिक यात्रा के लिए जा सकते हैं।
- आपको अपने कामों को आत्मविश्वास से मजबूत करने की आवश्यकता है। तभी वह आसानी से पूरे होंगे।
- कोई रुका हुआ काम आपको समस्या दे सकता है।
- आपकी किसी नए काम को करने की इच्छा जागृत हो सकती है।
- संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। आपको आपकी मेहनत का पूरा फल मिलेगा।



