
बलरामपुर/कुसमी – रजा यूनिटी फाउंडेशन कुसमी द्वारा शुक्रवार को थाना कुसमी में ज्ञापन देकर कथित वायरल ऑडियो पर मुस्लिम समुदाय की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाते हुए कपड़ा व्यवसायी पर कार्यवाही की मांग की थी। जिस पर रविवार को सर्वदलीय समाज ने बैठक करके फाउंडेशन की ओर से की गई शिकायत वापस लेने का फैसला लिया, जो एक सकारात्मक कदम है। इस निर्णय से हिन्दू और मुस्लिम समाज के बीच एकता और सद्भाव का संदेश गया है।
बैठक में सर्वदलीय समाज ने आपसी समझ और सहयोग के माध्यम से मतभेदों को दूर करने पर जोर देते हुए समाज में शांति और सद्भाव बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका पर विस्तृत चर्चा की है। गौरतलब है कि रजा यूनिटी फाउंडेशन द्वारा कुसमी निवासी कपड़ा व्यवसायी संजय गुप्ता पर कथित वायरल ऑडियो पर मुस्लिम समुदाय के प्रति आपत्तिजनक एवं अमर्यादित भाषा का प्रयोग का आरोप लगाया गया था। जिस पर सर्वदलीय समाज ने बैठक कर फाउंडेशन द्वारा की गई शिकायत को वापस लेने का फैसला किया, जो एक सकारात्मक कदम है। इस निर्णय से हिन्दू और मुस्लिम समुदायों के बीच एकता और सद्भाव का संदेश है।
रजा यूनिटी फाउंडेशन के सदस्यों ने शिकायत को वापस लेने के लिए आवेदन प्रस्तुत किया है, जांच को नस्तीबंध किया जाएगा।
डाकेश्वर सिंह
थाना प्रभारी कुसमी




