राजनीतिसरगुजा संभागस्वास्थ्य

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी का जनपद उपाध्यक्ष आकाश ने किया गर्मजोशी से स्वागत…

राजपुर। प्रदेश के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल शनिवार को अपने एक दिवसीय अल्प प्रवास पर बलरामपुर जिले पहुंचे। वे यहां आयोजित जनजाति गौरव दिवस के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए।

स्वास्थ्य मंत्री जनपद उपाध्यक्ष आकाश के परिजनों से सौजन्य मुलाकात करते

कार्यक्रम से लौटते समय जनपद उपाध्यक्ष आकाश अग्रवाल ने अपने निवास पर समर्थकों के साथ मंत्री का पारंपरिक लोकगीत, पुष्पवर्षा, फूल-माला एवं आतिशबाजी के साथ उत्साहपूर्वक स्वागत किया।

इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने शारीरिक रूप से अस्वस्थ चल रहे राम जन्मभूमि आंदोलन से जुड़े वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक अग्रवाल से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम पूछा और उन्हें माला पहनाकर हौसला बढ़ाया।

स्वास्थ्य मंत्री का शाल श्रीफल से स्वागत करते जनपद उपाध्यक्ष सहित उपस्थितिंगण

स्वागत कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि शिवनाथ जायसवाल, भाजपा जिला कोषाध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल, नगर पंचायत अध्यक्ष धरम सिंह जिला पंचायत सदस्य रवि प्रताप मराबी भाजपा मंडल अध्यक्ष जगवंशी यादव कैलाश अग्रवाल संतोष तिवारी राकेश अग्रवाल लमरु राम आनंद गुप्ता शुभम सोनी बबलू यादव आशीष सोनी सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Related Articles

Back to top button