भाजपा सूचना अधिकार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक मनोनीत हुए उमेश झा….

बलरामपुर – भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंहदेव की अनुशंसा पर भाजपा प्रदेश महामंत्री नवीन मार्कण्डेय ने भाजपा सूचना अधिकार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक पद पर उमेश झा को दूसरी बार मनोनीत किया है।

ज्ञात हो कि उमेश झा लंबे समय से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े हुए हैं तथा संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। उनके संगठन के प्रति समर्पण और कार्यशैली को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने पुनः उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है।

उमेश झा के पुनः जिला संयोजक मनोनीत होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है। पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए आशा व्यक्त की है कि उनके नेतृत्व में सूचना अधिकार प्रकोष्ठ संगठन को और अधिक मजबूत करने का कार्य करेगा।
उमेश झा ने इस जिम्मेदारी के लिए पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे तथा पार्टी की नीतियों और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।



