पंचांगसभी

आज का संपूर्ण राशिफल: 5 अक्टूबर 2025, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का हाल

आज का संपूर्ण राशिफल 5 अक्टूबर 2025: 12 राशियों का हाल

आज का राशिफल 5 अक्टूबर 2025 आपके लिए शुभ है। यह दैनिक भविष्यफल आपको आने वाली चुनौतियों से निपटने में मदद करेगा। आज के दिन सभी 12 राशियों के लिए क्या खास है, यहाँ जानें। करियर, स्वास्थ्य और प्रेम से जुड़ी सटीक जानकारी देखें।


मेष से कर्क: क्या कहते हैं सितारे?

मेष राशि (Aries):

  • आज आपको बेवजह भागदौड़ लगी रहेगी।
  • आप इधर-उधर के कामों में ज्यादा पड़ेंगे।
  • सरकारी मामलों में ढील देने से आपको बचना होगा।
  • नौकरी को लेकर मित्र से बातचीत कर सकते हैं।
  • आपकी दी गई सलाह परिवार के काम आएगी।
  • बच्चों के साथ मौज-मस्ती से टेंशन कम होगी।

वृष राशि (Taurus):

  • आज आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा।
  • आपको शुभ सूचना सुनने को मिलेगी।
  • बेवजह लड़ाई-झगड़े में पड़ने से आपको बचना है।
  • परिवार में चल रही खटपट भी दूर होगी।
  • रक्त संबंधी रिश्तों में मजबूती आएगी।
  • अपने कामों को लेकर दूसरे पर डिपेंड ना रहें।

मिथुन राशि (Gemini):

  • यह दिन नए घर की खरीददारी के लिए बढ़िया है।
  • आप मेहनत से एक अच्छा मुकाम हासिल करेंगे।
  • परेशान चल रहे काम के पूरे होने की संभावना है।
  • सामाजिक क्षेत्रों में बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है।
  • माताजी से आपकी कहासुनी होने की संभावना है।
  • ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति आपसे मिलने आ सकता है।

कर्क राशि (Cancer):

  • विद्यार्थियों को पढ़ाई-लिखाई में एकाग्र होना होगा।
  • मन में ईर्ष्या और द्वेष की भावना न रखें।
  • आपकी कोई प्रिय वस्तु खो गई थी, तो वह मिल सकती है।
  • सरकारी योजनाओं का आपको पूरा लाभ मिलेगा।
  • बिजनेस से संबंधित वाद-विवाद में ना पड़ें।
  • संतान पढ़ाई के लिए बाहर जा सकती है।

सिंह से वृश्चिक: भाग्य किसका देगा साथ?

सिंह राशि (Leo):

  • आज का दिन आपके लिए कुछ विशेष कर दिखाने का है।
  • किसी सहयोगी की कोई बात आपको बुरी लग सकती है।
  • आप अपने कामों में पूरी मेहनत से डटे रहेंगे।
  • जीवनसाथी को नौकरी में प्रमोशन आदि मिल सकता है।
  • पिताजी की सलाह पर अमल अवश्य करें।
  • घूमने-फिरने से महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है।

कन्या राशि (Virgo):

  • आज सामाजिक कार्यक्रमों से जुड़कर नाम कमाने का दिन है।
  • वाहनों का प्रयोग आपको सावधान रहकर करना होगा।
  • आप किसी को बिना मांगे सलाह देने से बचें।
  • भाई-बहनों से आपकी खूब पटेगी
  • परिवार में शुभ कार्यक्रम की तैयारी हो सकती है।
  • सेहत गड़बड़ाएगी, जिसे लेकर सावधान रहना होगा।

तुला राशि (Libra):

  • आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा।
  • कार्यक्षेत्र में किसी दूसरे पर डिपेंड नहीं रहना है।
  • आपका बिजनेस पहले से बेहतर चलेगा।
  • लिए गए निर्णय के लिए कोई पछतावा हो सकता है।
  • आपकी मन की इच्छा के पूरे होने की संभावना है।
  • अपने कीमती सामानों की सुरक्षा आपको करनी होगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio):

  • यह दिन भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि लेकर आने वाला है।
  • बिजनेस में किसी डील को लेकर पार्टनरशिप करनी पड़ सकती है।
  • संतान आपके मनमाने व्यवहार से परेशान रहेगी।
  • आप घर के रिनोवेशन का काम शुरू कर सकते हैं।
  • ऑनलाइन शॉपिंग कर रहे लोग सावधान रहें।
  • प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा।

धनु से मीन: करियर और प्रेम

धनु राशि (Sagittarius):

  • आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है।
  • आसपास रह रहे लोगों से सावधानी बरतनी होगी।
  • जीवनसाथी की ओर से कोई गिफ्ट मिल सकता है।
  • आपका भगवान की भक्ति में खूब मन लगेगा।
  • जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें भाग्य का साथ मिलेगा।
  • उधार दिया धन भी आपको वापस मिल सकता है।

मकर राशि (Capricorn):

  • आज का दिन आपके लिए कुछ नया करने का है।
  • अपने कामों को लेकर सख्ती दिखाएंगे।
  • परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है।
  • बॉस की बातों को इग्नोर करने से बचें।
  • पैतृक संपत्ति को लेकर कोई बंटवारा होने की संभावना है।
  • पुरानी गलती से आपको सबक लेना होगा।

कुंभ राशि (Aquarius):

  • आज का दिन आपके लिए मौज-मस्ती से भरा रहेगा।
  • किसी पुराने मित्र से मिलने का मौका मिलेगा।
  • वाणी पर आपको थोड़ा संयम रखना होगा।
  • पारिवारिक मामलों को लेकर बातचीत करनी होगी।
  • माता-पिता के आशीर्वाद से रुका काम पूरा होगा।

मीन राशि (Pisces):

  • आपको अपने आवश्यक कामों पर ध्यान देना होगा।
  • आपका मन इधर-उधर के कामों पर ज्यादा लगेगा।
  • प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त की योजना अच्छी रहेगी।
  • शेयर मार्केट से जुड़े लोगों को ध्यान देने की आवश्यकता है।
  • विद्यार्थियों को मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा।
  • सामाजिक कामों के लिए कोई पुरस्कार मिल सकता है।

Related Articles

Back to top button