छत्तीसगढ़सभीसरगुजा संभाग

लगातार हो रही वर्षा से गेउर नदी उफान पर


राजपुर -पुल की हाइट कम इसलिए कम बारिष में पुल के ऊपर से जाने लगता हैं पानी !


राजपुर – लगातार हो रही बारिष के कारण राजपुर से ओकरा पतरापारा की और जाने वाले मार्ग में पड़ने वाला गेउर ओकरा पुल के ऊपर से पानी जाने से मार्ग अवरुद्ध हो गया हैं जिससे कि राजपुर विकासखंड के ग्राम ओंकारा पतरापारा कोरगी अमदरी से राजपुर आने वाले को अब लंबी दूरी तय करके राजपुर आना पड़ेगा वहीं ये मार्ग अखरा घाट होते हुए धौरपुर को जोड़ता हैं इसलिए इस मार्ग में हमेशा दर्जनों वाहनों का आना जाना लगा रहता हैं पुल के निर्माण से पूर्व मार्ग कच्चा रास्ता नुमा था और वाहनों का आवागमन भी नगण्य संख्या में थी लेकिन

वर्तमान स्थिति और मार्ग के ट्रैफिक को देखें तो पुल की हाइट और दिशा के दोनों और काफी सकरा मार्ग होने से कई बार भारी मालवाहक वाहनों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता हैं तकनीकी जानकारों ने बताया कि वर्तमान परिस्थिति को देखते हुए नए हाइटेड पुल निर्माण की आवश्यकता हैं राष्ट्रीय राज्य मार्ग 343 से होकर गुजरने वाली गेउर नदी में बहाव तेज हैं!

राष्ट्रीय राज्य मार्ग 343

Related Articles

Back to top button