
SBI YONO Cash Withdrawal: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) अपने ग्राहकों को बेहतर डिजिटल सुविधाएं देने के लिए हमेशा आगे रहता है। इन्हीं सुविधाओं में से एक है SBI YONO Cash की सर्विस। यह सर्विस आपको बिना किसी ATM कार्ड के भी ATM मशीन से कैश निकालने की आजादी देती है। यह सुविधा तब बहुत काम आती है। जब आप अपना कार्ड घर भूल जाते हैं। या फिर कार्ड खो जाने का डर होता है। YONO Cash पूरी तरह से सुरक्षित है। और इससे निकासी की प्रक्रिया भी बहुत सरल है। आइए, जानते हैं YONO Cash से पैसा निकालने के आसान स्टेप्स।
SBI YONO Cash Withdrawal के लिए दो चरण
YONO Cash से पैसे निकालने की प्रक्रिया दो भागों में पूरी होती है।
चरण 1: YONO ऐप पर कैश निकासी का अनुरोध करें
- YONO ऐप लॉगइन करें: सबसे पहले अपने मोबाइल में YONO ऐप खोलें और लॉगइन करें।
- YONO Cash पर जाएं: होम स्क्रीन पर ‘YONO Cash’ विकल्प को चुनें।
- राशि चुनें: अब ATM विकल्प को चुनें और वह राशि दर्ज करें। जो आप निकालना चाहते हैं।
- पिन बनाएं: इसके बाद आपको 6 अंकों का एक अस्थायी पिन (YONO Cash PIN) बनाना होगा।
- रिक्वेस्ट जमा करें: पिन बनाने के बाद आपकी रिक्वेस्ट जमा हो जाएगी।
- SMS प्राप्त करें: आपको अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एक SMS प्राप्त होगा। जिसमें एक 6 अंकों का लेन-देन नंबर (Transaction Number) होगा।
चरण 2: ATM से कैश निकालें
- ATM पर जाएं: अब किसी भी नजदीकी SBI ATM पर जाएं।
- YONO Cash चुनें: ATM स्क्रीन पर ‘YONO Cash’ विकल्प को चुनें।
- लेन-देन नंबर: SMS में आया 6 अंकों का लेन-देन नंबर दर्ज करें।
- राशि दर्ज करें: ऐप में दर्ज की गई समान निकासी राशि को दर्ज करें।
- YONO Cash पिन: अब YONO ऐप पर बनाया गया 6 अंकों का पिन दर्ज करें।
- कैश प्राप्त करें: सफलतापूर्वक सत्यापन के बाद ATM से कैश निकल जाएगा।
ध्यान दें: यह लेन-देन नंबर सिर्फ 4 घंटों के लिए ही वैध होता है। सुरक्षा के लिए इस समय सीमा का ध्यान रखें। यह सेवा बिना कार्ड के पैसा निकालने का सबसे तेज और सुरक्षित तरीका है।



