टेक न्यूजधर्मराजनीतिसरगुजा संभाग

छठ महापर्व को लेकर घाट बंधन के साथ ही खरना सम्पन्न, निर्माण एजेंसी का रवैया जनभावनाओं के विपरीत….

राजपुर। लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा की शुरुआत श्रद्धा और उत्साह के साथ हो गई है। उत्तर वाहिनी गेउर नदी तट पर छठ पूजा सेवा समिति की तैयारियाँ पूर्णता के साथ पूरी कर ली गई हैं। रविवार को छठ व्रतियों ने अस्ताचल सूर्य को अर्घ्य देकर घाट बंधन किया और खीर का प्रसाद ग्रहण करते हुए छत्तीस घंटे के निर्जला व्रत का संकल्प लिया।

सरगुजा सांसद चिंतामणि महराज छठ घाट का मुआयना करते समिति के सदस्यों के साथ

समिति के सदस्यों ने बताया कि इस वर्ष व्रतियों की संख्या में बीते वर्ष की तुलना में वृद्धि हुई है। छठ घाट की तैयारियों का मुआयना सरगुजा सांसद चिंतामणि महराज एवं क्षेत्रीय विधायक उद्देश्वरी पैकरा ने किया। निरीक्षण के दौरान घाट निर्माण में हो रही देरी पर जनप्रतिनिधियों ने नाराजगी व्यक्त की और मौके पर मौजूद एसडीएम राजपुर देवेंद्र प्रधान को शीघ्र निराकरण हेतु आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर नायब तहसीलदार नरेंद्र कंवर, रेंजर महाजन लाल साहू सहित छठ पूजा सेवा समिति के सदस्य उपस्थित थे।

सामरी विधायक उद्देश्वरी पैकरा छठ पूजा सेवा समिति के सदस्यों के साथ मुआयना करती

वर्ष 2008 से नगरवासी छठ घाट निर्माण का सपना देख रहे हैं, किंतु आज तक उसका स्थायी रूप से निर्माण नहीं हो सका है। दो वर्ष पूर्व तत्कालीन विधायक चिंतामणि महराज के प्रयासों से स्वीकृति तो मिली थी, परंतु तकनीकी कारणों के चलते कार्य आरंभ नहीं हो पाया। इससे नगरवासियों में निराशा और आक्रोश दोनों ही देखने को मिल रहे हैं। वहीं, आरईएस एजेंसी की उदासीनता भी जनभावनाओं के विपरीत प्रतीत हो रही है।

Related Articles

Back to top button