बलरामपुर में घुमंतू पशुओं का रक्षा फाउंडेशन ने किया किया रेस्क्यू !

बलरामपुर – रक्षा वेलफेयर फाउंडेशन के द्वारा सड़को में घुमंतू एवं असहाय पशुओं के दुर्घटना से बचाव और देखभाल की उद्देश्य से पशुपालकों में जागरूकता लाने के लिए नुक्कड़ नाटक मुनादी कराने की पहल के साथ सड़को पे घुमंतू पाए जाने

वाले पशुओं का रेस्क्यू करते हुए रक्षा गौ सेवा आश्रम ग्राम बासेन ले जाने की पहल के साथ ही रेस्क्यू किए गए मवेशियों का इलाज चारा पानी की व्यवस्था की जा रही हैं वहीं बलरामपुर नगर पालिका अध्यक्ष लोधी राम एक्का के पत्र पे फाउंडेशन के सदस्यों ने बीती रात बलरामपुर पालिका क्षेत्र में पड़ने वाले राष्ट्रीय राज्य मार्ग 343 पे ग्यारह नग गौ वंश घुमंतू पशुओं रेस्क्यू
कर वाहन से रक्षा गौ सेवा आश्रम लाया गया वहीं रेस्क्यू के दौरान कई घुमंतू पशु पालकों के आग्रह पर घुमंतुओं पशुओं को बांधकर रखने की हिदायत के साथ ही पशुपालकों को सुपुर्द किया गया रेस्क्यू के दौरान रक्षा फाउंडेशन के गौ सेवकों के अलावा नगर पालिक अध्यक्ष लोधी राम एक्का मुख्य नगरपालिका अधिकारी प्रणव राय बलरामपुर पुलिस कर्मियों के अलावा निकायकर्मी पार्षदगण उपस्थिति थे!




