खेलछत्तीसगढ़देशव्यापारसभीसरगुजा संभाग

सीनियर ओपन शतरंज प्रतियोगिता सम्पन्न,युवा खिलाड़ियों ने मारी बाजी बालिका खिलाड़ी अनन्या रे बनी चैपियन

राजपुर, परसुराम भवन के सभागार में आज जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता संपन्न हुई। इस प्रतियोगिता का आयोजन कोरबा में होने वाली राज्य स्तरीय जूनियर रेटिंग चेस चैंपियनशिप के लिए जिला टीम के चयन हेतु किया गया था।जिला शतरंज संघ बलरामपुर द्वारा

प्रतियोगिता का शुभारंभ करते अतिथिगण

आयोजित इस प्रतियोगिता में बलरामपुर, सरगुजा और सुरजपुर जिले के 80 खिलाड़ियो ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता बका आकर्षण युवा खिलाड़ियों का चौंकाने वाला प्रदर्शन रहा। **भटगाँव की 13 वर्षीय बालिका खिलाड़ी अनन्या रे जहाँ चैपिंयन बनी वहीं अम्बिकापुर के भी 13 वर्षीय खिलाड़ी अँशुमान सहाय उपचैंपियन रहे। वाड्रफ के 15 वर्षीय खिलाड़ी अमन सिंह तृतीय और भूतपूर्व चैंपियन रामानुजगँज के वरिष्ठ खिलाड़ी सौरव पाटले चतुर्थ स्थान पर रहे।सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी का पुरस्कार भी 13वर्षीय बालिका श्रेया शिल्पी ने जीता**
अन्य परिणाम इस प्रकार रहे।

प्रतिभागियों के स्कोर बोर्ड



विशेष आयु वर्ग में क्रमश़ अण्डर 17 आयु वर्ग में स्नेहा गुप्ता,अनुष्का बड़ा,अण्डर 15 आयु वर्ग रोहन गुप्ता,अनन्या गुप्ता,अण्डर 13 आयु वर्ग में नव्या सिंह,प्रेरणा तिग्गा,अण्डर 11 आयु वर्ग में अरुप कुमार रे, परिधि गुप्ता एवं अण्डर 09 आयु वर्ग में अक्षत राज डाँगरे, न्यासा यादव प्रथम स्थान पर रहे।

विजेता खिलाड़ियों को ट्राफी, नगद पुरस्कार और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
सर्वप्रथम दीप प्रज्वलन के पश्चात छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ के महासचिव विनोद राठी की धर्मपत्नी निर्मला राठी के आकस्मिक निधन की सूचना मिलने पर उन्हें मौन रखकर श्रद्धाँजली दी गयी। इसके पश्चात् प्रदेश शतरंज संघ के संयुक्त सचिव सरोज कुमार वैष्णव,राजा सिंह और संतोष सोनी द्वारा शतरंज की प्रारम्भिक चालें चलकर प्रतियोगिता का औपचारिक उद्घाटन किया गया।प्रतियोगिता छह चक्रों में समपन्न हुई। प्रतियोगिता के मुख्यनिर्णायक प्रदीप मण्डल ने सह निर्णायक सरोज साण्डिल्य, चन्द्रशेखर राठौर, मालती भगत, रविशंकर गुप्ता, सुनिता राजवाड़े और वर्तिका तिवारी के साथ प्रतियोगिता सफल संचालन किया।

प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित करते अतिथिगण


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि और जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष हरीश मिश्रा ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए संभाग स्तर पर चेस इन ट्राइवल के तहत एक बड़ा आयोजन करने की घोषणा कि और इसके लिये राजपुर के आयोजन समिति का हरसंभव सहयोग करने का आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही जिले में सँभाग स्तर पर एक बड़े शतरंज प्रशिक्षण शिविर के लिये भी प्रदेश शतरंज संघ से बात चल रही है जल्द ही इसकी शुभ सुचना दी जायेगी।
सावन्त त्रिपाठी ने सभा का संचालन किया।सभा को,संघ के उपाध्यक्ष भानु प्रकाश दीक्षित,सरोज कुमार वैष्णव और उमेश झा ने भी सभा को संबोधित किया। कार्यक्रम में सरगुजा संभाग के कन्वेयर विश्वनाथ मनियन,नेशनल इन्सट्रक्टर शेषरतन जायसवाल,सुमन यादव,राहुल गुप्ता,अभिभावक और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button