छत्तीसगढ़जॉब-करियरसभीसरगुजा संभाग

दस हजार में दम नहीं पच्चीस हजार से कम नहीं नारों के साथ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाओं ने निकली रेली!

ज्ञापन सौंपते आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ के पदाधिकारी गण

बलरामपुर – राजपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ ने अपने वेतनमान में वृद्धि व अन्य मांगों को लेकर रैली का आयोजन करते हुए मुख्यमंत्री एवं महिला बाल विकास मंत्री के नाम तहसीलदार राजपुर सालिक राम गुप्ता को ज्ञापन सौंपते हुए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं ने सरकार से अपनी लंबित मांगों को पूरा करने की अपील की

  • आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका को शासकीय कर्मचारी घोषित किया जाए, जब तक शासकीय कर्मचारी घोषित नहीं किया जाता तब तक प्रतिमाह सम्मानजनक न्यूनतम मानदेय दिया जाए।
  • मध्य प्रदेश, हरियाणा व अन्य राज्य सरकार के द्वारा कार्यकर्ता, सहायिका के लिए निर्धारित की गई मानदेय की राशि, व अन्य सुविधाएं छत्तीसगढ़ में कार्यरत कार्यकर्ता सहायिका के लिए भी उसी अनुरूप मानदेय भुगतान का आदेश किया जाए तथा प्रत्येक वर्ष मानदेय में वृधि का निर्देश मध्य प्रदेश हरियाणा सरकार ने लिया है, उसी अनुरूप छत्तीसगढ़ सरकार में भी मानादेय वृद्धि की जाए !
  • पोषण ट्रेकर एप में हो रही नेटवर्क समस्याओं के कारण पोषण ट्रैकर एप में एंट्री की जा रही जानकारी पूर्ण नहीं हो पा रही उस समस्या को मानदेय से न जोड़ा जाए, डाटा एंट्री के अनुसार मानदेय भुगतान के नियम को तत्काल हटाया जाए, और ऑनलाइन एंट्री में आ रही साइड सर्वर नेटवर्क और अन्य समस्याओं का निराकरण किया जाए।
  • आंगनबाड़ी कर्मियों को सामाजिक सुरक्षा, ईपीएफ पेंशन एवं अन्य भत्तों का लाभ दिया जाए, रिटायरमेंट की राशि कार्यकर्ता सहायिका का 5,00000 किया जाए और रिटायरमेंट के एक माह के अंदर राशि भुगतान की जाए।

वहीं कार्यकर्ताओं ने बताया कि वे लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर आंदोलनरत हैं, लेकिन सरकार उनकी अनदेखी कर रही है। उन्होंने कहा कि उनका वर्तमान मानदेय बहुत कम है, जिससे परिवार का भरण-पोषण करना मुश्किल हो रहा है।

ज्ञापन सौंपने के दौरान संघ की जिलाध्यक्ष प्रियंका मानिकपुरी ब्लाक अध्यक्ष पुष्पा भगत प्रियंका श्रीवास्तव वर्षा ठाकुर देवंती गुप्ता संघ की राजपुर सेक्टर अध्यक्ष मंजू तिग्गा गोदलीबा लकड़ा व राजपुर परियोजना क्षेत्र के सैकड़ों आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका उपस्थिति थे!

Related Articles

Back to top button