छत्तीसगढ़पंचांगमनोरंजनसभीसरगुजा संभाग

श्री रामलला दर्शन योजना,श्रद्धालुओं का जत्था अयोध्या धाम के लिए रवाना !

राजपुर – श्री रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत श्रद्धालुओं को भगवान श्रीराम के अयोध्या धाम में दर्शन करने का सौभाग्य निःशुल्क निरंतर प्राप्त हो रहा है। इसी कड़ी में नगर एवं जनपद क्षेत्र राजपुर से

अयोध्या धाम के लिए रवाना होते श्रद्धालु

श्रद्धालुओं का जत्था अयोध्या धाम के लिए रवाना होने के क्रम में विशेष वाहन से अंबिकापुर रेलवे स्टेशन के लिए रवाना होने के साथ ही दर्शनार्थीयो के चेहरे उत्साह से खिल उठें ज्ञात हो कि अंबिकापुर से विशेष ट्रेन के द्वारा बलरामपुर जिले से कुल एक सौ साठ दर्शनार्थीयो को अयोध्या धाम का दर्शन कराया जाएगा वहीं यात्रा खानपान एवं सभी आवश्यक सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं, जिससे यह यात्रा सुगम, सुरक्षित और सुखद बन सके। यह योजना श्रद्धा, सेवा का संगम है, जो प्रदेशवासियों को रामभक्ति से जोड़ने का एक प्रेरणादायक माध्यम बन चुकी है जिससे श्रद्धालुओं में यात्रा को लेकर भारी उत्साह देखने को मिला रहा हैं!

Related Articles

Back to top button