रक्षा गौ सेवा आश्रम का एसडीएम राजपुर ने किया निरीक्षण!

बलरामपुर – रक्षा वेलफेयर फाउंडेशन के द्वारा सड़को में घुमंतू एवं असहाय पशुओं के दुर्घटना से बचाव और देखभाल की उद्देश्य से पशुपालकों में जागरूकता लाने के लिए नुक्कड़ नाटक मुनादी कराने की पहल के साथ सड़को पे घुमंतू पाए जाने वाले पशुओं का रेस्क्यू करते हुए रक्षा गौ सेवा आश्रम ग्राम बासेन ले जाने की पहल लगातार की जा रही हैं साथ ही रेस्क्यू किए गए मवेशियों का इलाज चारा पानी की व्यवस्था भी की जा रही हैं वहीं एसडीएम राजपुर देवेंद्र प्रधान ने रक्षा गौ सेवा आश्रम का निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाओं का जायजा लिया वहीं एसडीएम राजपुर ने चर्चा के दौरान बताया कि रक्षा गौ सेवा आश्रम में रेस्क्यू किए गए मवेशियों की स्थिति सड़को में घुमंतू मवेशियों की स्थिति सुरक्षा के दृष्टिकोण के अच्छी हैं वहीं आश्रम में वर्तमान अस्थाई शेड का निर्माण किया गया हैं जिसे संचालक के द्वारा स्थाई शेड निर्माण की दिशा में कार्य किया जा रहा हैं साथ ही आश्रम में हरा चारा पानी की पर्याप्त व्यवस्था हैं और आवश्यकता अनुसार आश्रम को सहयोग एवं निरीक्षण किया जाता रहेगा!




