क्राइमछत्तीसगढ़जॉब-करियरबस्तर संभागबिलासपुर संभागराजनीतिशिक्षासरगुजा संभाग

युवा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष राहुल टिकहरिया का राजपुर में हुआ स्वागत !

राजपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष राहुल टिकहरिया का कार्यकर्ताओं द्वारा स्थानीय गांधी चौक पे स्वागत ढोल नगाड़े फूल महामाला आतिशबाजी के साथ करते हुए स्वागत कार्यक्रम अग्रसेन भवन में पार्टी बैठक के रूप में समाप्त हुई। वहीं नव नियुक्त प्रदेशाध्यक्ष राहुल टिकहरिया ने कार्यकर्ता को संबोधित करते हुए युवाओं को पार्टी का रीढ़ बताते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं को आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आज का युवा ही भविष्य में पार्टी को मजबूती देंगे उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष

साथ ही, कार्यकर्ताओं से अनुरोध किया कि वे सेवा पखवाड़ा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में चल रहे कार्यकर्मो में बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले वहीं कार्यक्रम को भाजपा प्रदेश मंत्री शिवनाथ यादव जिला महामंत्री संजय सिंह ने भी संबोधित किया मंच संचालन जिला महामंत्री शुभम सोनी व आभार प्रदर्शन अश्वनी गुप्ता ने किया कार्यक्रम के दौरान जिलाध्यक्ष कमलेश मार्को पूर्व जिलाध्यक्ष विकेश साहू मंडल अध्यक्ष जगवंशी यादव जनपद अध्यक्ष विनय भगत नगर पंचायत अध्यक्ष धरम सिंह

युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष को सुनते कार्यकर्तागण

जिला पंचायत सदस्य रवि प्रताप मराबी युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष राजपुर प्रशांत सिंह योगेश यादव भाजपा नेता गौरीशंकर अग्रवाल अनिल तिवारी संतोष पांडेय मनोज बंसल विवेक जायसवाल पंकज गुप्ता राजेश यादव राजा सिंह मंगलम पांडेय व दर्जनों युवा मोर्चा कार्यकर्ता उपस्थित थे!

Related Articles

Back to top button