
आज का राशिफल 9 अक्टूबर 2025: मेष से मीन तक, जानें सभी राशियों का हाल
आज 7 अक्टूबर 2025 का दिन आपके लिए क्या खास लेकर आया है? सितारे आज आपकी राशि के बारे में क्या कहते हैं? दैनिक राशिफल के माध्यम से हम आपको आपके करियर, नौकरी, धन, स्वास्थ्य, प्रेम संबंधों और पारिवारिक जीवन से जुड़ी महत्वपूर्ण भविष्यवाणियां बताते हैं। आज का दिन कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ रहेगा, जबकि कुछ राशियों को सावधान रहने की आवश्यकता होगी। अपनी राशि के अनुसार जानें आज का अपना भविष्यफल और अपने दिन को बेहतर बनाएं।
मेष राशि: करियर में मिलेगा बड़ा अवसर, रहें जिम्मेदार
आज का दिन आपके लिए कामकाज के मामले में बढ़िया रहने वाला है। नौकरी को लेकर परेशान चल रहे लोगों को कोई बेहतर अवसर हाथ लगेगा। आप भविष्य को लेकर कोई बड़ा इन्वेस्टमेंट करने की सोचेंगे। आप अपने घर-परिवार में जिम्मेदारियों से बिल्कुल पीछे न हटें। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आपकी खटपट हो सकती है। माताजी आपको आज कुछ पारिवारिक मामलों को लेकर बातचीत करेंगे, जिनको को लेकर आप कोई बेहतर सलाह दें, तो ही बेहतर रहने वाला है।
वृष राशि: अधिकारियों को पसंद आएगी सलाह, सेहत का रखें ध्यान
आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। नौकरी में अधिकारियों को आपकी दी गई सलाह आपको पसंद आएगी। लेकिन परिवार में किसी सदस्य की ओर से आपको कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है। आपको अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर एहतियात बरतनी होगी। आपकी सेहत नरम-गरम रहेगी। आप अपनी आय-व्यय में भी संतुलन बनाकर चलेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा।
मिथुन राशि: बच्चों संग मौज-मस्ती, जीवनसाथी से हो सकती है नाराजगी
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। छोटे बच्चों के साथ आप कुछ समय मौज-मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। आपको अपने लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने के भी प्रयासों में तेजी लानी होगी। आपको कामों को लेकर व्यस्तता बनी रहेगी, जिससे जीवनसाथी आपसे नाराज हो सकते हैं। आप संतान के करियर को लेकर कोई निर्णय बहुत ही सोच विचारकर लें।
कर्क राशि: योजनाबद्ध तरीके से काम करें, विवाद दूर होगा
आज आपको अपने कामों को लेकर योजना बनाकर चलना होगा। आप बुद्धि और विवेक से कोई निर्णय लेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। पारिवारिक संपत्ति से जुड़ा यदि कोई विवाद था, तो वह भी दूर होता दिख रहा है। वरिष्ठ सदस्यों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। विभिन्न क्षेत्रों में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आपकी भौतिक सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। आज आपको अपने मन में किसी बात को लेकर संशय नहीं रखना है।
सिंह राशि: शांतिपूर्ण दिन, खर्चों पर रखें नियंत्रण
आज का दिन आपके लिए शांतिपूर्ण रहने वाला है। आप अपनी ऊर्जा को सही कामों में लगाएं, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपकी किसी व्यक्ति से कहासुनी हो सकती है। आप अपने मन में नकारात्मक विचारों को न रखें और जरूरत के हिसाब से खर्च करें। किसी प्रॉपर्टी की डील यदि अटकी हुई थी, तो उसके भी फाइनल होने की संभावना है। आप मौज-मस्ती के मूड में रहेंगे। पिताजी आपको कोई जिम्मेदारी दे सकते हैं।
कन्या राशि: जोखिम से बचें, आर्थिक स्थिति होगी मजबूत
आज आप किसी जोखिम भरे काम में हाथ ना डालें, नहीं तो आपका कोई नुकसान होने की संभावना है। राजनीति में कार्यरत लोगों के कामों की सराहना होगी। उन्हें किसी सम्मान से भी नवाजा जा सकता है। आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा और आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आप अपने अनावश्यक खर्चों को भी कंट्रोल करने की पूरी कोशिश करेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। उनकी साथी से बॉन्डिंग अच्छी रहेगी।
तुला राशि: नौकरी में मिलेगा अवसर, सेहत का ध्यान रखें
आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। नौकरी की तलाश में लगे लोगों को कोई अच्छा अवसर हाथ लगेगा। आपके प्रभाव और प्रताप में वृद्धि होगी। वाहनों के प्रयोग से आप सावधानी बरतेंगे। आपको अपनी संतान की कोई बात बुरी लग सकती है। लेकिन फिर भी आप उनसे कुछ नहीं कहेंगे। कुछ नए संपर्कों से आपको लाभ मिलेगा। आपको सेहत के प्रति थोड़ा एहतियात बरतनी होगी।
वृश्चिक राशि: मेहनत से करें काम, जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें
आज का दिन आपके लिए मेहनत से काम करने के लिए रहेगा। आप अपने शौक मौज की चीजों को भी पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगे। जीवनसाथी की भावनाओं का आपको सम्मान करना होगा। आप अपने परिवार में कुछ महत्वपूर्ण निर्णयों को शांति से निपटाने की कोशिश करें। आपको किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी। आप अपने बेवजह के खर्चों को कंट्रोल करके चलेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा।
धनु राशि: स्वास्थ्य का ध्यान रखें, विदेश जाने का मिलेगा अवसर
आज आप अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। जीवनसाथी के साथ आप कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे। घूमने-फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। जो विद्यार्थी विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उन्हें कोई अच्छा अवसर हाथ लगेगा। आप किसी बचत की योजना में धन लगाएंगे। किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा भी दूर होगी। आप यदि किसी काम को लेकर कोई लोन आदि लेने की सोच रहे थे, तो वह भी आपको मिल जाएगा।
मकर राशि: जल्दबाजी में फैसला न लें, पैतृक संपत्ति पर हो सकता है विवाद
आज का दिन आपके लिए असमंजस भरा रहने वाला है।
नौकरी में कार्यरत लोगों को भी कुछ तनाव बना रहेगा।
- आप कोई फैसला जल्दबाजी में न लें, नहीं तो बाद में आपको उसके लिए पछतावा होगा।
- संतान आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकती है, जिसे आप पूरा अवश्य करेंगे।
- सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे लोगों को थोड़ा सावधान रहना होगा।
- आपको अपने भाई-बहनों से किसी पैतृक संपत्ति को लेकर कहासुनी हो सकती है।
कुंभ राशि: बेहतर दिन, नए मेहमान का आगमन हो सकता है
- आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में बेहतर रहने वाला है।
- परिवार में बड़े सदस्य आपको काम को लेकर कोई सलाह दे सकते हैं।
- आप कार्यक्षेत्र में किसी बड़ी जिम्मेदारी के मिलने से थोड़ा परेशान हो सकते हैं।
- आपको अपनी किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा।
- आपको घर-परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है।
- आपको अपने पारिवारिक रिश्तों में एकजुटता बनाए रखनी होगी।
- आप कहीं पिकनिक आदि पर जाने की योजना बना सकते हैं।
मीन राशि: बेवजह बोलने से बचें, धार्मिक आयोजन में होंगे शामिल
- आज आपको किसी दूसरे के मामले में बेवजह बोलने से बचना होगा।
- किसी धार्मिक आयोजन में आपको सम्मिलित होने का मौका मिलेगा।
- विद्यार्थी भी शिक्षा से संबंधित समस्याओं को लेकर अपने गुरुजनों से बातचीत कर सकते हैं।
- आप अपने रुके हुए कामों को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे, जिसके लिए भागदौड़ भी अधिक रहेगी। लेकिन आपको वाहनों का प्रयोग सावधान रहकर करना होगा और किसी से गुस्से में कोई बातचीत ना करें।




